स्टेट बैंक ऑफ मैसूर के वैयक्तिक बैंकिंग में आपका स्वागत है।
आवास या फ्लाट, छोटी कार, दो पहिये, उपभोक्ता वस्तुएं, बच्चों की शिक्षा, बच्चों का विवाह और अन्य अपेक्षाओं को हम पूरा करते हैं। चिंता न करें - हमारी ऋण योजनाओं से आपकी सभी आवश्यकताएं पूरी होंगी।
आवासीय स्थल/प्लाट खरीदने के लिए ऋण
मैबैंक अध्यापक- अध्यापकों के लिए वैयक्तिक ऋण योजना
मैबैंक आरक्षक - पुलिस कर्मचारियों के लिए वैयक्तिक ऋण योजना
मैबैंक उत्सव - त्यौहार मनाने के लिए वैयक्तिक ऋण योजना
एसबीएम कार लोन योजना - नये और पुराना कार खरीदने हेतु
संजीविनी - अधिक लागतवाली इलाज उत्पाद योजना
मैबैंक समाचार - पत्रकारों के लिए वैयक्तिक ऋण योजना
गगन मित्रा -पाईलेट और विमान परिचारिकाओं के प्रशिक्षणार्थ नये वैयक्तिक ऋण
मैबैंक उद्योगी ज्ञानमित्रा - नौकरी कर रहे व्यक्तियों को उच्च अध्ययनार्थ नया वैयक्तिक खंडीय ऋण
आकस्मिक खर्चा भरने के लिए मीयादी जमा का अवधिपूर्व आहरण के बिना तुरंत ओवरड्राफ्ट सुविधा।
ए टी एम सुविधा
बेंगलूर नगर और देश के विभिन्न भाग के ग्राहकों के लिए दिन रात ए टी एम सुविधा।
ब्याज दर
योजनाएँ और ब्याज दर, समय-समय पर परिवर्तनीय हैं।
आवासीय स्थल/प्लाट खरीदने के लिए ऋण
पात्रता
आय का स्थिर स्रोत के व्यक्ति जो 60 वर्ष की आयु से अधिक न हो।
उद्देश्य
बीडीए/हाऊसिंग बोर्ड/जिला नगर विकास प्राधिकार/सिटी इंप्रूवमेण्ट ट्रस्ट बोर्ड/म्युनिसिपल कार्पोरेशन/राज्य विकास प्राधिकार से आवासीय स्थल/प्लाट सीधे से खरीदने।
ऋण राशि
निवल मासिक आय का 24 गुणा/2 वर्ष का वार्षिक आय (संतोषप्रद प्रमाण प्रस्तुति पर) अथवा आवासीय स्थल का लागत का 80%, जो भी कम हो।
पति/पत्नी का आय
ऋण राशि तैय करने हेतु, पति/पत्नी के आय पर भी विचार किया जाता है जहां पर आबंटन एक व्यक्ति के नाम होता है और पति/पत्नी गारंटीकर्ता के रूप में हो।
अन्य आय
उधारकर्ता का सभी स्रोतों से नियमित आय पर विचार किया जा सकता है अगर आय का संतोषप्रद प्रमाण प्रस्तुत किया जाता है।
मार्जिन
आवासीय स्थल/प्लाट के लागत की 20%
खाता का स्वरूप
मध्यावधि मीयादी ऋण खाता
पुनर्भुगतान
अधिकतम 60 महीनें, समान मासिक किश्तों में
ब्याज दर यहां <<< क्लिक करें
संसाधन प्रभार :
प्रति खाते के लिए समानुरुप से ` 500/-
प्रतिभूति
खरीदे जानेवाले आवासीय स्थल/प्लाट का समान बंधक
(ए) हाऊसिंग बोर्ड/बीडीए/जिला नगर विकास प्राधिकार/सिटी इंप्रूवमेण्ट ट्रस्ट बोर्ड आदि द्वारा प्राप्त आबंटन पत्र/विक्रय करार प्राप्त करना।
(बी) बैंक के पक्ष में बंधक सृजित करने हेतु (साम्यिक/पंजीकृत) अपनी इच्छा प्रकट करते हुए आबंटिती द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र प्राप्त कर उसे आबंटन एजेन्सी को प्रस्तुत किया जाय।
(सी) कथित पत्र में आबंटन एजेन्सी को संपत्ति का पंजीकरण के बाद दस्तावेजों को सीधे से बैंक को/बैंक के प्रतिनिधि को सौंपने हेतु निदेश होना चाहिए।
(डी) आवासीय स्थल के आबंटक से एक वचन-पत्र प्राप्त करना चाहिए कि शीघ्र ही उस पर मकान बनाया जाएगा और संबंधित आवासीय स्थल को बेचा नहीं जाएगा अथवा वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए उपयोग नहीं किया जाएगा।
मैबैंक अरक्षक
यह योजना, पुलिस कर्मचारियों के लिए, बिना कोई कठिनाई ऋण प्राप्त करने हेतु रुपित की गयी है।
पात्रता
सभी पुलिस कर्मचारी (स्थायी से नियोजित)
उद्देश्य
उपभोक्ता वस्तुओं को शामिलकर किसी भी उद्देश्य हेतु वैयक्तिक ऋण
ऋण राशि
मासिक आय का 10 गुणा - अधिकतम ` 1.50 लाख
पति/पत्नी की आय
ऋण राशि तैय करने हेतु पति/पत्नी का आय पर भी विचार किया जा सकता है अगर पति/पत्नी नियोजित है (स्थायी सेवा) और पति/पत्नी गारंटीकर्ता के रूप में हो।
खाता का स्वरुप
मांग ऋण खाता
मार्जिन
शून्य
पुनर्भुगतान
अधिकतम 36 महीनें, समान मासिक किश्तों में।
ब्याज दर यहां <<< क्लिक करें
संसाधन प्रभार
250/- समान रूप से
प्रतिभूति
' 25,000/-से अधिक, कटौती सुविधा
जहां कहीं हो सके, प्रतिभूति के रूप में एनएससी, एलआईसी पालिसियों को प्रतिभूति के रूप में आग्रह किया जा सकता है अथवा समान आय का अन्य पार्टी गारंटी।
अन्य शर्तें/आवश्यकताएं
कटौती सुविधा द्वारा ऋण वसूली।
मैबैंक अध्यापक
अध्यापक समुदाय को वैयक्तिक ऋण योजनास्थायी अध्यापक/केंद्र/राज्य सरकार के शैक्षिक संस्थाओं के अध्यापकेतर स्टॉफ और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पाठशाला/कालेज/अनुदानित संस्थाओं के अध्यापक और अध्यापकेतर स्टॉफ।
उद्देश्य
उपभोक्ता वस्तुओं को शामिलकर किसी भी उद्देश्य हेतु वैयक्तिक ऋण
ऋण राशि
मासिक आय का 10 गुणा - अधिकतम ` 1.00 लाख
पति/पत्नी की आय
ऋण राशि तैय करने हेतु पति/पत्नी का आय पर भी विचार किया जा सकता है अगर पति/पत्नी नियोजित है और पति/पत्नी गारंटीकर्ता के रूप में हो।
खाता का स्वरुप
मांग ऋण खाता
मार्जिन
शून्य
पुनर्भुगतान
अधिकतम 36 महीनों के समान मासिक किश्तों में।
ब्याज दर यहां <<< यहां क्लिक करें
संसाधन प्रभार' 250/- समान रूप से
प्रतिभूति
' 25,000/- तक शून्य (सिर्फ कटौती सुविधा)
' 25,000/-से अधिक के लिए कटौती सुविधा।
मैबैंक उत्सव
त्यौहारों से संबंधित खर्चों को भरने हेतु व्यक्तियों के लिए वैयक्तिक ऋण योजना
पात्रता
बी) न्यूनतम 3 वर्ष की सेवानुभव रखनेवाले स्वनियोजित व्यक्ति
सी) पेन्शन और मीयादी जमा रसीदों/एनएससी/सरकारी प्रतिभूतियों आदि से सत्यापनीय चैनेलों से नियमित आय का स्रोत रहे व्यक्ति
उद्देश्य
त्यौहारों से संबंधित खर्चों को भरने हेतु व्यक्तियों के लिए वैयक्तिक ऋण
न्यूनतम निवल आय
' 3000/- और अधिक का निवल मासिक आय
' 5,000/- के साथ निवल मासिक आय का चार गुणा और अधिकतम ` 50,000/- (वेतनभोगियों के अलावा अन्य उधारकर्ता अपने वार्षिक आय के संबंध में स्वीकार्य प्रमाण प्रस्तुत करना पडता है)
प्राथमिक - शून्य
संपार्श्विक- पति/पत्नी का वैयक्तिक गारंटी अगर नियोजित हो अथवा जहां कटौती सुविधा उपलब्ध नहीं है किसी और व्यक्ति जो पर्याप्त योग्य हो
पुनर्भुगतान अवधि
अधिकतम 12 महीनें, समान मासिक किश्तें में। पूर्व अदायगी के लिए कोई दंड नहीं है।
ब्याज दर <<< यहां क्लिक करें
संसाधन प्रभार
' 100/-प्रति आवेदन
ऋण का स्वरुप
बेजमानती मांग ऋण
वितरण
उधारकर्ताओं को, उनके खाते में जमा करते हुए
नजदीक की स्टेट बैंक ऑफ मैसूर की शाखा से अथवा
मुख्य प्रबंधक
स्टेट बैंक ऑफ मैसूर
वैयक्तिक एवं सेवा बैंकिंग विभाग
प्रधान कार्यालय, केम्पेगौडा मार्ग, बेंगलूर-560254, भारत
दूरभाष : 91 80 22353901 से 22353909,
22353473 विस्तरण 380
91 80 2235 3467 फैक्स : 91 80 2228 3684
ईमेल - This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it से संपर्क करें।

