व्यापारियों के लिए उदारीकृत योजना
उधारकर्ताओं की उचित नीति संहिता
औद्योगिक अग्रिमों की शर्तें एवं निबंधने
व्यापारियों के लिए उदारीकृत योजना
वाणिज्यिक एवं संस्थात्मक खंड और एसएमई खंड के तहत व्यापारियों के लिए उनकी कार्यकारी पूंजी आवश्यकता की पूर्ति के लिए बैंक ने यह याजना रूपित की है।
निम्नलिखित उधारकर्ता इसमें शामिल होते है :
(क) लघु व्यवसाय उद्यमी
(ख) खुदरे/ठोक व्यापारी
(ग) व्यवसायी और स्वनियोजक
नकद ऋण/मियादी ऋण सुविधा के रूप में रु.500.00 लाख की अधिकतम राशि 35% मार्जिन के साथ दी जाती है।
ऋण पुर्जा, परिकलितानुसार कुल आवश्यकता के 90% से अधिक नही होना चाहिए या संपार्श्विकी प्रतिभूति मूल्य के 65% जो भी कम हो से अनधिक हो।
ब्याज दर
| ब्याज दर | |
| नकद ऋण | 13.00% - अर्थात आधार दर से 4.75% अधिक |
| मियादी ऋण | सी आर ए दर 13.50% अर्थात आधार पर से 5.25% अधिक |
सीमा 12 महीनों की अवधि के लिए उपलब्ध है, जो वार्षिक अंतराल पर नवीकृत रहेगी और 60 माह के मियादी ऋण के लिए उपलब्ध है। दृष्टिबंधक स्टाक और अन्य प्रतिभूतियां संपूर्ण रूप से बीमा से आवृत्त होगी।
मालसूची या चालू आस्ति ऋण के लिए स्टाक स्टेटमेंट/बही ऋण स्टेटमेंट तिमाही अंतराल पर प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
ऋण के 153% उचल संपत्ति को बैंक को बंधक देना चाहिए।
तीसरी पार्टी गारंटी स्वीकारा नही है।
योजना की विशेषताएं (दिनांक 10.04.2007 से लागू)
नकद उधार सुविधा के रूप में अधिकतम रू.50 लाख दी जाती है। सीमांत राशि 25% और 35% के बीच में होगी।
संपत्ति के 65% उगाही मूल्य बंधक रखी जाएगी। मूल्यांकन रिपोर्ट, तीन महीनों से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। बंधक रखी जानेवाली संपत्ति स्वरुप पर निर्बंध लगाया जाएगा।
रू.25 लाख और अधिक सीमाओं के लिए लेखा परीक्षित वित्तीय सारणियों को प्रस्तुत करना आवश्यक है।
वार्षिक ब्याज देयता कुल लाभ के 50% से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ब्याज दर के लिए यहां क्लिक करें
12 महीनों की अवधि के लिए सीमा उपलब्ध है, वार्षिकी में नवीकृत है।दृष्टिबंधक रखे गए स्टाकों और प्रदत्त अन्य प्रतिभूतियों पर पर्याप्त बीमा कराना चाहिए।
प्रति वर्ष 31 मार्च तक वार्षिकी में स्टाक सारणी/बही-नामे सारणियां प्रस्तुत करना है।
प्रवर्तक/साझेदार/कंपनी के निदेशकों की वैयक्तिक गारंटी ।
अचल संपत्ति को बैंक के नाम पर बंधक बनाया जाना चाहिए। तीसरी पार्टी गारंटी भी स्वीकारा जाता है।
हैंडी ऋण योजना - व्यापार व सेवा क्षेत्र के लिए
महानगर, शहरी व अर्ध-शहरी शाखाएं आवृत्त हैं।
योजना की विशेषताएं
ऋण का प्रकार
सावधि ऋण
राशि
निम्नतम रू.2 लाख व अधिकतम रू.25 लाख
- स्टॉक रखने/प्राप्यों के लिए,
- व्यापारिक भवन निर्माण हेतु भूमि एवं भवन की खरीदी,
- कार्यालय, शोरुम, गोदामों इत्यादि के निर्माण व नवीकरणार्थ,
- उपकरण, फर्नीचर व वाहन के खरीदी,
- नेटवर्किंग पूंजी को बढाना,
- आपूर्तिकर्ता को दीर्घावधि जमा/अग्रिम के भुगतान हेतु
- सामान्य व्यापार प्रयोजन।
- आवेदक को व्यापार, सेवा क्रियाकलाप से जुडे रहना चाहिए एवं ऋण जोखिम निर्धारण प्रणाली के अंतर्गत एस बी एम 1 से 4 रेटिंग हो,
- लगातार 3 वर्षों में पूर्व कर-लाभ प्राप्त किया हो,
- बिक्री कर पंजीकरण एवं संदर्भित व्यापार लाइसेंस।
3 से 5 वर्षों के बीच
ऋण की मात्रा
परियोजना लागत का 75% तक
ब्याज
एस बी एम प्रमुख उधार प्लस ऋण जोखिम निर्धारण के अनुसार।
वर्तमान दरों के लिए यहां क्लिक करें।
प्रतिभूतिचालू आस्ति का दृष्टिबंधक/अचल संपत्ति का साम्यक बंधक
बीमा
सभी प्रतिभूतियों का व्यापक बीमा
रू.25 लाख से ऊपर की सीमा के लिए लेखा परीक्षित वित्तीय विवरण आवश्यक है।
निगमित ऋण (पूर्व का नाम : अल्पावधि कार्पोरेट ऋण)
कुछ विशेष उद्देश्यों के लिए निगमितों को मियादी ऋण के रूप में तीन वर्षों से अनधिक अवधि के लिए अल्पावधि निगमित ऋण, की आवश्यकता होती है।
पात्र उद्देश्य
ग्राहक के नियमित व्यापार के अनुसार किसी विशिष्ट वाणिज्यिक प्रयोजन हेतु
मानदंड
- वाणिज्यिक एवं संस्थागत खंड में निगम/औद्योगिक उपक्रम, जो 'बी+' या उससे ज्यादा रेटिंग (आंतरिक) का हो।
- लघु उद्योग क्षेत्र में निगम/उद्योग उपक्रम, जिनका ऋण रेटिंग 'सर्वश्रेष्ठ' है और पिछले तीन वर्षों में लाभ प्राप्त किया है और रेकार्ड कायम किया है।
चुकौती कार्यक्रम
अधिकतम तीन वर्ष। किस्तें, मासिक/तिमाही/अर्धवार्षिक हो सकती हैं,
समान किस्तों पर या उधारकर्ता उपक्रम के आय अर्जन क्षमता या यदि नकद उपचय की क्षमता है तो बुलेट पुनर्भुगतान।
ऋण का मूल्यांकन
लागू जोखिम दर से एक स्तर अधिक ब्याज।
- जहां संभव है, उपक्रम के अचल आस्तियों पर प्रथम और पूर्ण प्रभार लगाना चाहिए या समरूपी आधार पर अन्य सावधि उधार संस्थाओं से प्रथम प्रभार प्राप्त करना है। जहां किसी कारणवश प्रथम प्रभार नहीं लिया जा सकता, वहां अचल आस्तियों पर दूसरा प्रभार लिया जाएगा।
- प्रवर्तक - निदेशक की वैयक्तिक गारंटी,
- ऋणभारेतर आस्तियों पर प्रभार प्राप्त करने की संभाव्यता
- ऋणभारेतर आस्तियां यदि हो तो प्रभार को प्राप्त करने की संभावना पर विचार किया जाना चाहिए।
- जहां अल्पावधि निगमित ऋण का उद्देश्य निवल कार्यशील पूंजी को बढाना है, वहां चालू आस्तियों के प्रभार को विस्तृत किया जा सकता है।
- जहां भी संभव हो, प्रवर्तक के ईक्विटी शेयर के दृष्टिबंधक को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।
90वां वर्षगांठ समारोह के संदर्भ में हमने यह नया उत्पाद जारी किया है।
चालू खाता प्लस
उत्पाद का नाम
चालू खाता प्लस
न्यूनतम शेष
रू.1,00,000/-
पात्रता
उधारकर्ताओं के अलावे वर्तमान खाताधारक/सभी खंडों से नये ग्राहक
मूल्यवर्धित सेवाएं प्रदान करना
(क) प्रति मास निःशुल्क प्रभार पर रू.25 लाख के संचयी मूल्य के 30 मांग ड्राफ्टों का जारी,
(ख) रू.10 लाख के संचयी मूल्य के 30 बाहरी चेकों को निःशुल्क संग्रहण प्रभार स्वीकारे जाएंगे (यह सुविधा केवल खाताधारी के लिए है, तीसरी पार्टी को नहीं)। प्रति लिखत रू.20/- रखरखावे प्रभार लिया जाएगा।
(ग) रू.1 लाख सुरक्षा के एस बी आई लाईफ पॉलिसी। अकालिक मृत्यु के संदर्भ में, एस बी आई लाईफ नामिती को आश्वासित राशि देगा। दुर्घटना के कारण मृत्यु होने पर, एस बी आई लाईफ आश्वासित राशि का दुगुना धन नामिती को देगा। वैयक्तिक/प्रवर्तक के प्रतिष्ठान को निःशुल्क। भागीदारी फर्म/कंपनी खातों के मामले में किसी एक भागीदार/निदेशक को दिया जाता है।एस बी आई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड
चयनीत केद्रों पर, जहां हम जारी करने हेतु प्राधिकृत हैं, निःशुल्क जारी किया जाएगा।
निबंधने
चालू खाता खोलने पर लागू शर्तों के अनुसार।
25 चयनीत शाखाओं में उपलब्ध है।
हमारी 90वां वर्षगांठ समारोह के सुअवसर पर हमने प्राप्य किरायों के प्रति एक नया उत्पाद प्रारंभ किया है।
रेन्ट प्लस
उत्पाद का नाम
रेन्ट प्लस
सुविधा का प्रकार
सावधि ऋण
चुकौति की अवधि
7 वर्ष या पट्टेधारी की शेष अवधि, जो भी कम हो।
पात्र ग्राहक
भवन एवं वाणिज्यिक संपत्तियों के मालिक, जिनके भवन को किराया पर देना है या पहले से किराया पर एमएनसी/बैंकों/भारी व मध्यम आकार के निगम को दिये गये है। &
उद्देश्य
आवेदक के तरलता में घटबढ की पूर्ति/कोई अन्य प्रयोजन हेतु।
वित्त की मात्रा
पट्टेधारी अवधि में प्राप्य निवल किराया (टीडीएस से कम) - मार्जिन घटाएं
निम्नतम रू.1.00 लाख ---- निगमितों और अनिगमितों के लिए अधिकतम रू.750 लाख
मार्जिन
15%
पुनर्भुगतान
असमाप्त पट्टेधारी महीनों की समान मासिक किश्त, अधिकतम 84 महीनें।
प्राथमिक प्रतिभूति
प्राप्यों का समनुदेशन एवं पट्टेधारी के साथ मुख्तारनाम दर्ज करना।
संपार्श्विक प्रतिभूति
- किराये पर प्रथम प्रभार - जिसके प्रति ऋण स्वीकृत किया गया है। संपत्ति का मूल्य, स्वीकृत ऋण से 1.5 अधिक होना चाहिए। समान मूल्य की दूसरी संपत्ति स्वीकार्य है।
- भागीदारी फर्म के मामले में, भागीदारों का वैयक्तिक गारंटी एवं लिमिटेड कंपनी के मामले में निदेशकों की गारंटी प्राप्त की जाएगी।
बीमा
बैंक के प्रभारित आस्तियों के मूल्य पर
प्रक्रिया शुल्क
ऋण राशि को 1% प्रक्रिया प्रभार अदा करना होगा।
इस उत्पाद की जानकारी, अधिकारियों द्वारा लिये गए मकानों के मालिकों सहित, हमारे शाखा परिसर के सभी मकान मालिकों के बीच परिचालित किया जाना चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए स्टेट बैंक ऑफ मैसूर के नजदीकी शाखा से संपर्क करें या
मुख्य प्रबंधक
स्टेट बैंक ऑफ मैसूर
वाणिज्यिक एवं संस्थात्मक बैंकिंग विभाग,
प्रधान कार्यालय, केम्पेगौडा मार्ग, बेंगलूर-560 254, भारत
फोन: 91 80 22353901 से 22353909; 22353473 विस्तरण 378; 22259759
फ्याक्स: 9180 22262361
ई-मेल:
This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it

